{"_id":"65b17d3d5c2753732e0e2554","slug":"cultural-programs-and-exhibitions-organized-on-uttar-pradesh-day-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103198-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उत्तर प्रदेश दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उत्तर प्रदेश दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उत्तर प्रदेश दिवस पर बुधवार को पर्यटन, सांस्कृतिक विभाग, सूचना विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किले की तलहटी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान होता है उस समाज के व्यक्तियों को देवतुल्य माना जाता है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाई तो दूसरी ओर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि झांसी में बीडा के माध्यम से हजारों करोड़ का निवेश हो रहा है। जिससे जिले की सूरत और आर्थिक स्थिति में बदलाव आना तय है। यह चहुंमुखी विकास के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने उत्तर प्रदेश के गठन और यहां की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की शकुंतला, अजरा बानो, रेखा, मालती, अशोक कुशवाहा, रजनी आर्य, सुनीता, अनुज द्विवेदी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार, उप निदेशक कृषि एमपी सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति शुक्ला, डीपीआरओ जेआर गौतम, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, डिस्टि्रक्ट मैनेजर एनआरएलएम सचिन वर्मा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम किशोर, जिला प्रवोशन अधिकारी सुरेंद्र पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।