फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cultural event before bhumi pujan

बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में दिन में हुई पूजा-अर्चना, शाम को मनाई दिवाली

Wed, 05 Aug 2020 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
cultural event before bhumi pujan
ओरछा का राम मंदिर - फोटो : amar ujala
अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के मद्देनजर, बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में भी मंगलवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। रामराजा मंदिर परिसर में उत्सव सा माहौल है। मंदिर को सतरंगी विद्युत छटा से सजाया गया है। सुबह के समय मंदिर को फूलों से सजावट कर भगवान को शंखनाद के बीच सशस्त्र सलामी दी गई। शाम को सतरंगी रोशनी में मंदिर के बाहर परिसर में भक्तों ने शाम की आरती के समय घंटा घड़ियालों की आवाज के बीच शंखनाद करके हजारों की तादाद में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन


दिन के समय मंदिर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर श्रीराम नाम संकीर्तन किया। यह सभी कार्यक्रम मंदिर के बाहर चलते रहे, कोरोना संक्रमण के चलते अभी रामराजा मंदिर में भक्तों का प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित है। 5 अगस्त बुधवार को विहिप व भाजपा कार्यकर्ता रामराजा मंदिर के बाहर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करेंगे।
विज्ञापन


सामूहिक शंखनाद का कार्यक्रम दिन में 12 से 12:30 तक होगा। शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान करके दीपोत्सव की दिवाली मनाई जाएगी। जैसे ही बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन शुरू करेंगे इसी दौरान, पूरे नगर में जो जहां पर है वहीं से शंख, घंटा और घड़ियाल बजाकर स्वागत करेगा। शाम को सभी प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम शारीरिक दूरी के मानक के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लोग अपने घरों में पास के मंदिरों में व अपने निवास पर 11:30 बजे से पूजन अर्चन करेंगे व ठीक 12 बजे शंखनाद कर घंटे घड़ियाल बजाएंगे। इससे पूरा वातावरण राममय हो जाएगा। सायं काल अपने अपने घरों में पांच दीपक प्रज्ज्वलित करने के साथ ही रामराजा मंदिर के बाहर भी दीपक जलाकर मिष्ठान वितरित किया जाएगा। श्रीरामराजा मंदिर के व्यवस्थापक तहसीलदार रोहित वर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशा के अनुसार तैयारियाँ कर ली गई है । 5 तारीख को मंदिर में सुंदर कांड पाठ व विशेष पूजा का आयोजन होगा।

दीपोत्सव के मौके पर अखिलेश अयाची, पवन दुबे, प्रिंस तिवारी, पवन यादव, आशीष शुक्ला, रोहित यादव, नईम बेग, निसार खान समेत अन्य भक्तों ने मंगलवार की रात 8 बजे ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में जय श्रीराम के जय घोष के साथ 1100 दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया, साथ ही दिन में नगर के लोगों ने सुंदर कांड पाठ, पूजा आराधना की।

इन मंदिरों में होगा आयोजन
रामराजा मंदिर के बाहर, बेतवेश्वर महादेव मंदिर, कनक भवन मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, मकड़ारिया हनुमान मंदिर, क्षारद्वारी हनुमान मंदिर, गिरवरधारी व कौशल किशोर मंदिर पर दीपदान व पूजा अर्चना की जाएगी। जिला प्रशासन ने आयोजन के दौरान सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है।


शिवराज ने कहा, ओरछा में भी की जाए विशेष पूजा
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश के माध्यम से ओरछा के श्री रामराजा दरबार में आकर्षक सजावट के साथ पुजारियों द्वारा भव्य पूजा अर्चना की बात कही है । श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के राजा ओरछाधीश श्रीरामराजा सरकार हैं। रामजन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर ओरछा के मंदिर पर भव्य सजावट होगी और आज 5 अगस्त को मंदिर के पुजारियों द्वारा पाठ पूजन के साथ अर्चना की जाएगी

विद्युत छठा से जगमगाता ओरछा का राम मंदिर।

विद्युत छठा से जगमगाता ओरछा का राम मंदिर।- फोटो : DEHAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed