फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CUG numbers of officers marked on the board remained closed for a year

Jhansi News: साल भर से बंद पड़े बोर्ड पर अंकित अफसरों के सीयूजी नंबर

Tue, 23 Jul 2024 05:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
CUG numbers of officers marked on the board remained closed for a year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों के सीयूजी नंबर बोर्ड पर अंकित तो हैं लेकिन किसी भी अधिकारी का फोन नहीं लगता है। इससे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह स्थिति पिछले एक साल से बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बाद भी विभागीय अफसर सीयूजी नंबर चालू करने को तैयार नहीं हैं।
जनता की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सीयूजी नंबर आवंटित किए हैं। इन नंबरों का बिल भी सरकार की ओर से जमा किया जाता है। आम लोगों की समस्या के निदान के लिए सरकार ने हर समय मोबाइल चालू रखने के साथ ही कॉल रिसीव करने के आदेश दिए हैं लेकिन सरकारी आदशों का परिवहन विभाग के अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। आरटीओ कार्यालय के बोर्ड पर सभी अधिकारियों के नंबर तो अंकित हैं लेकिन पिछले एक साल से अधिक समय से बंद पड़ हुए हैं। इसका खामियाजा फरियादियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि सीयूजी नंबरों की नई सीरीज जारी की गई है। जल्द ही बोर्ड पर नंबरों को अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित निगरानी न होने से हो रही मनमानी
झांसी। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों की नियमित निगरानी न होने के कारण अफसर मनमानी पर उतारू हैं। कार्यालय शुरू होते ही सभी अफसर एक की कमरे में बैठ जाते हैं। इस दौरान फरियादी अधिकारियों के कमरे के बाहर खड़े होकर घंटों इंतजार करते रहते हैं। सोमवार को भी परिवहन विभाग के अफसर एक कमरे में बैठकर बातचीत करते रहे। इसके चलते कार्यालय में फरियादियों की काफी भीड़ रही। आरटीओ प्रशासन रविंद त्रिवेदी ने बताया कि विभागीय चर्चा के चलते आरटीओ प्रवर्तन के कमरे में बैठकर बातचीत की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed