फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crushers handlers million of the seized undisclosed income

क्रशर संचालकों के यहां पकड़ी एक करोड़ की अघोषित आय

Wed, 23 Sep 2015 12:35 AM IST
झांसी।
झांसी। Updated Wed, 23 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने दो क्रशर तथा संचालकों के कार्यालय व निवास पर सर्वे किया। इस दौरान एक करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी गई। आयकर टीम की पड़ताल देर रात तक जारी रही। 

विज्ञापन

आगरा से आए संयुक्त आयकर आयुक्त उमेश चंद्र भारती की टीम ने क्रशर संचालक सौरभ गुप्ता व उनके भाई की गोरामछिया स्थित फर्म सौरभ कंक्रीट व सत्यम स्टोर मिनरल का सर्वे किया। इस दौरान दस्तावेजों की जांच में दोनो फर्मों पर एक करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी गई। इस दौरान टीम ने क्रशर संचालकों के सिविल लाइन स्थित कार्यालय व आवास पर भी जांच की। यहां सर्वे कार्य देर रात तक जारी रहा। आयकर विभाग की इस कार्यवाही से क्रशर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। आयकर विभाग की टीम में डिप्टी कमिश्नर ए अंसारी, आयकर अधिकारी आदेश शर्मा व एस पी सिंह तथा निरीक्षक जितेंद्र, प्रदीप सिंह व सुभाष गांधी शामिल रहे। 

विज्ञापन

वाणिज्य कर बकायेदार को जेल भेजा 

झांसी। वाणिज्य कर के 12,27,389 रुपये व ब्याज के बकायेदार नवीन गल्ला मंडी चिरगांव स्थित सीता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर लखनलाल निरंजन के चिरगांव स्थित निवास पर वाणिज्य कर वसूली टीम ने मंगलवार को पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान बकायेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। टीम में संग्रह अमीन दिनेश विश्नोई व विनोद कुमार अहिरवार तथा संग्रह सेवक कमलेश शर्मा व सुरेश चौधरी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed