फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CRS portal breached: Fake birth certificates issued to people from Jharkhand to Chhattisgarh

सीआरएस पोर्टल में सेंध: झारखंड से छत्तीसगढ़ तक के लोगों के जारी किए गए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Sun, 23 Nov 2025 06:07 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 23 Nov 2025 06:07 AM IST
सार

दो दिन बाद जब उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला तो विभाग में हड़कंप मच गया। 9 सितंबर को ग्राम पंचायत सचिव ने इसकी शिकायत साइबर सेल थाने में की। साइबर सेल पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
CRS portal breached: Fake birth certificates issued to people from Jharkhand to Chhattisgarh
पंचायत सचिव की आईडी हैक, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

सीआरएस पोर्टल में सेंध लगाकर साइबर ठगों ने बड़ागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव संजय गोस्वामी की यूजर आईडी हैक कर झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्यों के 2415 जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए। दो दिनों तक आईडी हैक रहने के बाद जब इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल थाना पुलिस से की। लेकिन ऑनलाइन एफआईआर कराने की बात कहकर साइबर सेल थाना पुलिस ने इस मामले को टाल दिया। इधर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर विभाग पोर्टल से जारी फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों को रद्द कराकर हाथ पर हाथ रखकर बैठ गया। जबकि फर्जी ढंग से जारी जन्म प्रमाणपत्रों का साइबर ठगों ने कहां और किस काम के लिए इस्तेमाल किया, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


2415 जन्म प्रमाणपत्र कर दिए थे जारी
नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए अब सीआरएस पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिम्मेदार अफसर यूजर आईडी के साथ पासवर्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराते आ रहे हैं। सितंबर में साइबर ठगों ने बड़ागांव विकास खंड के ग्राम पंचायत सचिव संजय गोस्वामी की आईडी हैक कर उनके अधीन आने वाली तीन ग्राम पंचायत दिगारा, वनगुवां व कोलवां से 2415 जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए और ग्राम पंचायत सचिव को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर साइबर थाने से लेकर पंचायत विभाग ने बरती उदासीनता
दो दिन बाद जब उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला तो विभाग में हड़कंप मच गया। 9 सितंबर को ग्राम पंचायत सचिव ने इसकी शिकायत साइबर सेल थाने में की। साइबर सेल पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। उधर, ग्राम पंचायत सचिव ने मामला अफसरों के संज्ञान में लाकर हैक की गई आईडी ब्लॉक कराकर उससे जारी सभी जन्म प्रमाणपत्र रद्द कर आगे की जांच-पड़ताल से हाथ पीछे खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत सचिव का यह है कहना
ग्राम पंचायत सचिव संजय गोस्वामी ने बताया कि सर्वाधिक जन्म प्रमाणपत्र झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के जारी किए गए थे। पूरा रिकॉर्ड निरस्त कराने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि नई आइडी बनने के बाद अब उससे पुराना रिकॉर्ड निकालना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed