फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crowd of passengers gathered at the bus station

बस स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers gathered at the bus station
झांसी। शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन पर झांसी से कानपुर जाने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। बसों में सीट के लिए अफरा तफरी और धक्कामुक्की और मारामारी मची रही। इस दौरान कई यात्रियों के बीच आपसी विवाद भी हो गया। बस खड़ी होने से पहले ही सीट के लिए बसों में यात्री चढ़ते दिखाई दिए। वहीं, भीषण गर्मी में रोडवेज की एसी बसों के लिए पूरे दिन मारामारी मची रही।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को झांसी से कानपुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। जिसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसलिए शनिवार को बस अड्डे पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोकल मार्ग वाली बसों में भी जबरदस्त भीड़ दिखने को मिली। दोपहर 12 बजे के बाद से भीड़ बढ़ती गई। इसके बाद रोडवेज की जनरथ एसी बसों के साथ-साथ ही साधारण बसों में भी सीटों के लिए यात्रियों की मारामारी मची रही। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों ने एक दूसरे को धक्कामुक्की देने से भी गुरेज नहीं किया। बस स्टेशन इंचार्ज बृजकिशोर ने बताया कि शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बस स्टेशन पर दोगुनी भीड़ रही। जनरथ बस में सीट के लिए कई बार यात्रियों ने धक्कामुक्की और मारामारी की। कई यात्रियों को तो बस में खड़े - खड़े यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed