फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cristman celebration jhansi

क्रिसमस के उल्लास में हैं विभोर

Tue, 21 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cristman celebration jhansi
एमएलएम इंग्लिश स्कूल में प्रभु यीशु के जन्म दिवस के मौके पर हुए समारोह में प्रभु यीशु की महिमा के ?
झांसी। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। ऐसे में महानगर के चर्चों व कई स्कूल - कालेजों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। साधु सुंदर सिंह चर्च में सांता क्लाज ने उपहार बांटे। वहीं मारग्रेट लीस्क मेमोरियल कालेज में क्रिसमस कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म की महिमा सुनायी गई।
विज्ञापन

एमएलएम इंग्लिश स्कूल में हुए कार्यक्रम में रेव्हरन राकेश गिल ने पवित्र बाइबल का पाठ किया। उन्होंने प्रभु यीशु के जन्म की महिमा का वर्णन किया। शिक्षक - शिक्षिकाओं ने क्रिसमस के गीत गाये। इस मौके पर विद्यालय को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से आकर्षक सजाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय फैरो व सीएनएनआई के समस्त चर्चों के पादरी मौजूद रहे। इधर नगरा स्थित साधु सुंदर सिंह चर्च में सांता क्लाज ने आकर्षक उपहार दिये। चर्च की सदस्याओं कैथरीन लारेंस, मोनिका दास, डॉली, टिंकल आदि ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाये। इस अवसर पर रेव्हरन जॉन एस स्टीफन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रिटिशों ने बनवाया था सैक्रेड हार्ड चर्च
कैंट में मौजूद सैक्रेड हार्ट चर्च झांसी का सबसे पुराना चर्च है। लगभग 170 वर्ष पुराने इस चर्च को ब्रिटिशों ने 1863 में बनाया था। क्रिसमस सहित अन्य सभी मसीही पर्वों पर कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह से आयोजित होते है। फादर आरोग्य स्वामी ने बताया कि प्रभु यीशु के दर्शन व प्रार्थना के लिए 25 दिसंबर को चर्च सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed