फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crisis will go away, medicines will be available in full from this month

Jhansi News: संकट होगा दूर, इसी माह से दवाएं मिलेंगी भरपूर

Fri, 02 Dec 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crisis will go away, medicines will be available in full from this month
झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का संकट इसी महीने से दूर होने की उम्मीद है। शासन से बजट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने टेंडर भी करा लिया है। इसके अलावा राज्य फार्मेसी से भी कुछ दवाएं मांगी हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज में शरीर क्रिया, काय चिकित्सा, पंचकर्मा, शल्य, स्वस्थवृत, शालाक्य, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग आदि विभागों में मरीज दिखाने के लिए आते हैं। रोजाना ओपीडी में करीब 250 पर्चे बनते हैं। जबकि, 42-45 मरीज हर समय वार्ड में भर्ती रहते हैं। कॉलेज में एक रुपये का पर्चा बनवाकर मरीज चिकित्सीय परामर्श तो ले लेते हैं मगर पिछले दो महीने से अधिकतर दवाएं खत्म हो जाने से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन से बजट की मांग की गई थी। 18 लाख रुपये बजट मिलने के बाद दवाओं का टेंडर करा लिया गया। न्यूनतम फर्म को टेंडर देने के लिए वित्त नियंत्रक से मंजूरी मांगी गई है। वहां से हरी झंडी मिलते ही दवाएं आ जाएंगी। इसके अलावा राज्य फार्मेसी से भी दवाओं की मांग की है। संभावना है कि दिसंबर में ही ये दवाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं का टेंडर हो गया है। इसके अलावा राज्य फार्मेसी से भी दवाओं की मांग की गई है। दिसंबर में ही कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में दवाएं आने की संभावना है। - डॉ. रवि प्रकाश, प्राचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed