{"_id":"62bb5c661ed69a07fe517413","slug":"crisis-city-electricity-stalled-for-three-hours-people-also-crave-water-jhansi-news-jhs223775662","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: तीन घंटे ठप रही शहर की बिजली, पानी को भी तरस गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: तीन घंटे ठप रही शहर की बिजली, पानी को भी तरस गए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के सभी सब स्टेशनों में हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन की 132 केवी लाइन से बिजली की सप्लाई की जाती है। मंगलवार की सुबह सात बजे से 10 बजे तक 132 केवी लाइन में मरम्मत का कार्य किया गया। इस दौरान महानगर के सब स्टेशनों सहित सभी फीडरों की सप्लाई तीन घंटे तक ठप रही। इससे घरों में नल नहीं आने के कारण लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन की 132 केवी लाइन से पूरे महानगर में बिजली की सप्लाई की जाती है। इस लाइन में आए दिन भीषण गर्मी में ओवरलोड की समस्या के कारण ट्रिपिंग फाल्ट आदि की समस्या बनी रहती है। लाइन में और ज्यादा बड़ी समस्या या फाल्ट न हो जिसके कारण मंगलवार को लाइन का मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह के समय महानगर वासियों के घरों में नल नहीं आने के कारण तीन घंटे तक लोगों को भीषण गर्मी और पानी के संकट से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि अभी दो दिन 29 और 30 जून को भी 132 केवी हंसारी की लाइन में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों को और ज्यादा समस्या न हो इसलिए लाइन के छोटे-छोटे ज्वाइंट और फाल्टों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिससे महा नगरवासियों को ज्यादा परेशानी न हो।
जंफर टूटने से रात भर बाधित रही नंदनपुरा फीडर की बिजली
झांसी। हंसारी पावर हाउस की 33 केवी लाइन से नंदपुरा सब स्टेशन में बिजली की आपूर्ति की जाती है। सोमवार की रात तकरीबन 10:30 बजे लाइन का जंफर टूट गया। जिससे इस लाइन से होने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस दौरान रात भर नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े आवास विकास कॉलोनी, खाती बाबा, नंदनपुरा , सीपरी आदि इलाके में बिजली की सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए। जिससे लोगों को छतों पर टहलकर रात गुजारनी पड़ी। इसके बाद फिर मंगलवार की सुबह सात बजे हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन की 132 केवी लाइन में मेटिंनेंस का कार्य किया गया। जिसके कारण तीन घंटे नंदपुरा, सीपरी आईटीआई फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि नंदपुरा सब स्टेशन की लाइन 15 साल पुरानी है। साथ ही इस फीडर में रखा 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक जाता है। यदि इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी जाए, तो समस्या का समाधान हो जाएगा।