फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   criminal arrested

सरदार सिंह का बहनोई गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 20 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे इनामी बदमाश
विज्ञापन
सरदार सिंह गुर्जर के बहनोई को अंबावाय से गिरफ्तार कर लिया।
सीपरी बाजार थाने में विगत मार्च माह में रुद्र करारी निवासी होमगार्ड तुलसीराम राजपूत ने सरदार सिंह समेत बारह लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की मांग करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सरदार के बहनोई दतिया के थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम परसोदा गूजर निवासी छोटे राजा पुत्र भंवर सिंह का नाम भी शामिल था, जो वांछित चल रहा था। वर्तमान में वह गांव का सरपंच है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को उक्त आरोपी को अंबावाय से पकड़ लिया।


दहेज की मांग को लेकर किया प्रताड़ित
झांसी। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के सागर गेट निवासी सेवानिवृत्त कर्मी जुगल किशोर जोशी ने बताया कि उनकी पुत्री अनीता की शादी शिवपुरी के करैरा क्षेत्र के गाजी शाह गली निवासी अनिल कुमार जोशी के साथ हुई थी। चार अगस्त को उसके घर आकर उनकी बेटी के साथ अनिल ने मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबाद थाने में दी तहरीर में दतिया जनपद के बड़ौनी निवासी मातादीन प्रजापति ने बताया कि विगत बारह अगस्त को उनकी बाइक संख्या एमपी 32 एमवी 7708 बदमाश कमला हास्पिटल के सामने से चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed