फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Criminal again action increase tension in jail

पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई ने बढ़ाई जेल की टेंशन

Sat, 20 Mar 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Criminal again action increase tension in jail
झांसी। पुलिस की अपराधियों पर लगातार कार्रवाई ने जेल की टेंशन को बढ़ा दिया है। दस दिन के भीतर 65 से अधिक आरोपियों के जेल भेजने से जिला कारागार में बंदियों की संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला कारागार की क्षमता 450 कैदियों की है। लेकिन, अभी 1200 से अधिक बंदी हैं। लगभग तीन गुना बंदी होने के कारण जेल प्रशासन के सामने चौबीस घंटे चुनौती बनी रहती है। मानक से स्टाफ की कमी और क्षमता से ज्यादा बंदियों के होने की वजह से जेल की सुरक्षा को भी खतरा रहने लगा है। उधर, जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। कच्ची शराब के कारोबार से लेकर वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जेल में चैन से बंदी सो भी नहीं पा रहे हैं। ज्यादातर बंदियों को जैसे-तैसे रात गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन

अस्थाई जेल में कोरोना बंदी मिलने के बाद अलर्ट
हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज की अस्थाई जेल में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला कारागार में भी अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे में ओवरलोड जेल होने के चलते फिर से कोरोना का डर बंदियों को सताने लगा है। अब सतर्कता बरतते हुए अस्थाई जेल में बैरकों को सैैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही बंदियों के रहने व खाने पीने का अलग से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था ठीक रखने की बनी रहती चुनौती
क्षमता से ज्यादा बंदियों का बोझ ढो रही जिला जेल में संगीन धाराओं के कैदी भी बंद हैं। ऐसे में सीमित सुरक्षा संसाधनों के बीच इनकी सुरक्षा और निगरानी जेल प्रशासन के लिए चुनौती भरा होता है। यह गैंग न बना लें, इसको लेकर भी अलग से टीम नजर रखती है।

क्षमता से अधिक बंदी होने के बाद भी जेल प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है। हर समय यहां व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहती हैं। चौबीस घंटे बंदियों पर नजर रखी जा रही है। कोरोना को लेकर भी जेल में पूरी तरह अलर्ट है। प्रतिदिन जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है। रंग बहादुर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed