फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's murder

पत्थर मार कर की महिला की हत्या

Mon, 07 Sep 2015 12:38 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
ग्राम कंजा में जानवर चरा रही एक महिला की शराबी ने पत्थर मारकर जघन्य हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजा निवासी हरवी देवी (55) पत्नी मन्टू आदिवासी गांव के बाहर जानवर चरा रही थी। शाम के लगभग 4.30 बजे वहां पर ग्राम का ही नेपाल सिंह घोष पुत्र काशीराम नशे की हालत में आया। वह वहीं बैठकर उससे बातचीत करने लगा। अचानक वह उत्तेजित हो गया और उसने पास में रखे पत्थर को उठाकर हरवी देवी के सिर में मार दिया। हमले से घायल महिला को वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा, प्रभारी कोतवाली विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाली ने बताया कि आरोपी अधेड़ आयु का व्यक्ति है तथा एक बार अपने ऊपर तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका है। रविवार रात तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed