{"_id":"555c6699fcd60873eec1eb368bf3e85d","slug":"woman-robbed-70-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला से 70 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला से 70 हजार लूटे
ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन-चित्रा चौराहा मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 70 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्रेमनगर थानांतर्गत आजादपुरा निवासी पूरन लाल की पत्नी विद्या देवी सुबह करीब 10.40 बजे नाती शिवम पुत्र जगत सिंह और पड़ोसी राहुल पुत्र घनश्याम के साथ बाइक संख्या यूपी93एएम- 8132 से स्टेट बैंक रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने अपने खाते से 70 हजार रुपये निकाले।
सुरक्षा के चलते शिवम और राहुल ने विद्या देवी को बाइक पर बीच में बैठाया। शिवम बाइक लेकर चित्रा चौराहा की ओर चलने लगा। कुछ दूर चलते ही पीछे से सफेद रंग की अपाचे पर सवार दो बदमाश उनके नजदीक आ गए। गड़बड़ी की आशंका पर शिवम ने बाइक दौड़ाने का प्रयास किया, मगर तब तक बदमाशों ने बराबर में आकर विद्या देवी से नोटों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
जब तक तीनों ने शोर मचाया तब तक बदमाश तेजी से चित्रा चौराहा की तरफ भाग निकले। इससे घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की वारदात पता चलने पर एसएसपी ंने पूरे शहर की नाकेबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश कराई। दोपहर तक चारों तरफ सघन चेकिंग हुई, मगर सफलता नहीं मिली। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत नवाबाद पुलिस से की है।
बैंक और रेलवे अधिकारियों से पुलिस ने मांगे फुटेज
नवाबाद पुलिस का मानना है कि लुटेरे बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। इस वजह से पुलिस ने रेलवे और बैंक अधिकारियों से10.40 बजे से 12 बजे तक के बैंक अथवा स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज मांगे हैं ताकि उन्हें खंगालकर बदमाशों की तलाश की जा सके। वहीं, एसएसपी ने एएसपी सोमेन वर्मा के साथ स्वॉट टीम के साथ बदमाशों को तलाशने के लिए लगाया है।
कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद
कार्रवाई नहीं होेने से नवाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका जीता जागता उदाहरण छह दिसंबर को बैंकर्स कालोनी डड़ियापुरा निवासी डॉ. सुनील कुमार पांडेय की पत्नी कल्पना पांडेय के साथ हुई लूट की वारदात है, जिसका अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता भारत पेट्रोल पंप स्थित गैलेक्सी स्टोर से खरीददारी करके निकली थी। दोपहर तीन बजे आटो में घर जाने को सवार हुई, तभी दो बदमाशों ने आटो साइड में खड़ा करवा असलाह के बल पर कल्पना पांडेय से 2500 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था।