फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   While waiting expressionless eyes

इंतजार करते-करते पथराई आंखें

Mon, 25 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
While waiting expressionless eyes
missing, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जिले में लंबे समय से 17 बच्चे और 20 पुरुष लापता हैं। जिनका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली देखकर परिजन हताश हो गए है। अब उनकी आंखें इंतजार करते-करते पथरा गई हैं। वहीं, गायबों बच्चों व पुरुषों की तलाश करने का दावा करने वाला पुलिस महकमा सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रहा है। वहीं खोए लोगों को परिजनों से मिलाने के लिए चल रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ व ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल भी अपना काम नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


लापता बच्चों को परिजनों से मिलवाने के लिए प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन स्माइल’ चल रहा है जिसका मकसद लापता अथवा गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलवाना है। प्रदेश में तो यह अभियान काफी सफल रहा, मगर जिले की पुलिस एक भी बच्चे को परिजनों से नहीं मिलवा सकी। वहीं, जिले से 17 बच्चे, 20 युवक व पुरुष लापता हैं, जिनका अभी तक सुराग भी पुलिस को नहीं लग सका है। कई तो ऐसे लोग लापता हैं, जिनके सहारे परिवार का पालन पोषण हो रहा था। जिले में बच्चा और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल है।
विज्ञापन


जिसका काम गायब हुए बच्चों और बड़ों की सुरागकशी करना है। वर्तमान में दोनों विभाग में एक प्रभारी निरीक्षक के अलावा सात पुलिस कर्मी तैनात हैं, जो अभी तक किसी की भी बरामदगी नहीं कर सके हैं। दोनों सेल के नोडल अधिकारी दिनेश सिंह का कहना है कि लापता लोगों को तलाश करने की जिम्मेदारी थाना पुलिस की होती है। दोनों सेल में तैनात लोग तो सिर्फ डाटा एकत्रित करते हैं। नेट के जरिये इधर-उधर मिलने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवक व पुुरुष
1- रामहेत खंगार (45) पुत्र किशनु लाल निवासी बबीना
2- मुन्नालाल (60) पुत्र मुलू कुशवाहा निवासी गुरसराय
3- राज कुमार साहू (35) पुत्र कामता प्रसाद निवासी गुरसराय
4- प्रकाश चंद्र जैन (29) पुत्र शिखर चंद्र जैन निवासी कोतवाली
5- कामता प्रसाद (56) पुत्र गिरधारी लाल निवासी टोड़ीफतेहपुर
6- राहुल कुमार (24) पुत्र रघुवर दयाल निवासी नवाबाद
7- मंशाराम (55) पुत्र तुलसी राम निवासी सदर बाजार
8- शीलू पटेल (26) पुत्र पहलवान सिंह निवासी सीपरी बाजार
9- दिनेश साहू (30) पुत्र तुलसीदास निवासी कोतवाली
10- रमाकांत (55) पुत्र महादेव निवासी बीघापुर उन्नाव
11-विश्नु अहिरवार (20) पुत्र रामलाल निवासी बबीना
12- नीरज यादव (22) पुत्र गिरजाशंकर निवासी कोतवाली
13- राज किशोर यादव (50) पुत्र सोमनाथ निवासी कोतवाली
14- आजम खान (25) पुत्र जमील खान निवासी सीपरी बाजार
15- शिवम् (18) पुत्र नारायण दास निवासी मऊरानीपुर
16- अनिल कुमार (19) पुत्र बृजाल निवासी मऊरानीपुर
17- राजा भैया (18) पुत्र बहादुर सिंह निवासी कोतवाली
18- श्याम सुंदर अग्रवाल (61) पुत्र मोतीलाल अग्रवाल निवासी बड़ा बाजार
19- पियूष कुमार जैन (30) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी चिरगांव
20- विजय कुमार (35) पुत्र कालका प्रसाद निवासी चतुरयाना कोतवाली

लापता बच्चे
1- प्रहलाद (13) पुत्र जयराम पाल निवासी समथर
2- चमन खंताल (12) पुत्र भरत खंताल निवासी चिरगांव
3- प्रभा (17) पुत्री घनश्याम दास निवासी गुरसराय
4- दीपक यादव (9) पुत्र चरन सिंह निवसी बबीना
5- रिषभ (8) पुत्र कप्तान सिंह निवासी रक्सा
6- मंजेश (13) पुत्र यूके सिंह निवासी भट्टा गांव
7- परमजोत उर्फ कुक्की (9) पुत्र परमजीत सिंह निवासी सीपरी बाजार
8- प्रदीप कुमार (7) पुत्र परशुराम निवासी गरौठा
9- काजल (16) पुत्री पप्पू निवासी नवाबाद
10- शाहरुख खान (17) पुत्र भूरे खान निवासी मोंठ
11- आकाश (16) पुत्र महेश तिवारी निवासी हजरयाना कोतवाली
12- सरस्वती (14) पुत्री बृजमोहन रैकवार निवासी बबीना
13- पवन प्रजापति (11) पुत्र रामप्रकाश प्रजापति निवासी गुरसराय
14- वर्षा (17) पुत्री परमानंद सहारिया निवासी गांव सकरार
15- रिंकू (14) पुत्री महादेव निवासी प्रेमनगर
16- अर्चना राजपूत पुत्री जितेंद्र सिंह निवासी चिरगांव
17- ज्योति (16) पुत्र नारायण दास निवासी एरच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed