{"_id":"576453354f1c1b481e11d133","slug":"upayut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं बेकुसूर हूं, मेरे खिलाफ हुई साजिश: उपायुक्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैं बेकुसूर हूं, मेरे खिलाफ हुई साजिश: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली के नरसिंह राव टौरिया में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाश एक महिला की चेन लूटकर गलियों में होते हुए भाग निकले। महिला अपनी बहन के घर से लौट रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। गौरतलब है कि ठीक एक वर्ष पहले इसी जगह पर एक और महिला की चेन लूटी गई थी। एसएसपी ने इलाकाई थानेदार को आदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर लुटेरों को गिरफ्तार करके चेन बरामद करें।
उरई की पावर हाउस कॉलोनी निवासी राखी पाठक (32) पत्नी सत्येंद्र पाठक एक सप्ताह पूर्व नरसिंह राव टौरिया में अपने मायके आई हुई थीं। शुक्रवार की शाम राखी अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए मां शांति देवी पत्नी स्व. हीरालाल के साथ सिविल लाइन गई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रही थीं, तभी पीछे से काली पल्सर पर सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब डेढ़ तोला सोने की चेन लूट ली। जब तक राखी ने शोर मचाया तब तक बदमाश गलियों से होकर भाग निकले। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। जब मामले की जानकारी एसएसपी मनोज तिवारी को हुई तो उन्होंने नाकाबंदी करके बदमाशों को तलाशने के आदेश दिए। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके सघन चेकिंग की मगर देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। बताते चलें कि ठीक एक वर्ष पहले इसी स्थान पर क्षेत्र की अंजु गुप्ता नामक महिला के गले से सोने के चेन लूटी गई थी।
लुटेरों ने फिर सिर उठाया
पांच माह पहले भी दहशत फैलाई थी झपटमारों ने
बदमाशों की सूची खंगाल रही है पुलिस
झांसी। एक बार फिर चेन लुटेरों ने सिर उठा लिया है। पांच माह पहले भी इन चेन लुटेरों (झपटमार) ने पूरे महानगर में चेन लूट की वारदातें करके दहशत फैलाई थी। तब पुलिस ने कुछ लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद वे जेल से बाहर आ गए। उसके बाद पुलिस ने यह जानने की कोशिश नहीं कि वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं। अब नरसिंह राव टोरिया में हुई घटना के बाद पुलिस की तंद्रा भंग हुई है। पुराने चेन लुटेरों की सूची खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पांच माह पहले महानगर में चेन लुटेरों ने ऐसी दहशत फैला दी थी कि महिलाएं घर से बाहर अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थीं। हालात यह हो गए थे कि सुबह हो, दोपहर हो या फिर शाम अथवा रात वारदात दर वारदात हो रही थीं। सीपरी बाजार में आर्य कन्या इंटर कालेज के पास एक महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने पर की, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में परिजनों के साथ खरीददारी करने आई एक महिला के गले से भरे बाजार बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए थे। तब पुलिस ने चेन लुटेरों को गिरफ्तार करके सूचीबद्ध किया था। अब ये बदमाश जेल से छूटकर आने के बाद फिर से सिर उठाने लगे हैं।
कब कहां पर हुई वारदात
....................................
- दिसंबर में नवाबाद के इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास महिला के गले से चून लूटी।
- जनवरी में कोतवाली के मानिक चौक में एक महिला के गले से सोने की चेन लूटी।
- जनवरी में ही एक महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश भागे थे।
- फरवरी में सीपरी बाजार में आर्य कन्या इंटर कालेज के पास बदमाशों ने चेन लूटी।
- मार्च में ग्वालियर रोड स्थित मैरिज होम के पास एक महिला के गले से चेन लूटी।
लुटेरों का कोई संगठित गिरोह नहीं
चेन लुटेरों का कोई संगठित गिरोह नहीं है। इनमें कई ऐसे रईसों के बिगड़ैल भी शामिल हैं, जो अपने खर्च को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। यही वजह है कि पुलिस को चेन लुटेरों तक पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।
चेन लुटेरों की सूची खंगालने के आदेश थानेदारों को कर दिए गए हैं। पता किया जाएगा कि पहले जेल भेजे गए बदमाशों में से कितने जेल से बाहर आ चुके हैं। जो बदमाश बाहर आ गए हैं, उनके बारे में पता किया जाएगा कि वह कहां पर हैं। उन्होंने कहा कि नरसिंह राव टोरिया पर महिला के गले से चेन लूटने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- मनोज तिवारी, एसएसपी झांसी