फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two trucks collide, three die

दो ट्रक टकराए, तीन की मौत

Fri, 24 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collide, three die
दो ट्रक टकराए, तीन की मौत - फोटो : demo
बबीना मार्ग पर राजगढ़ के निकट बृहस्पतिवार को तड़के करीब सवा तीन बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर होने से चालक समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में एक की मौके पर और दो ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

इटावा के जसवंत नगर क्षेत्र के अहीर टोला निवासी चालक सत्यप्रकाश (57) क्लीनर कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के करियापुरा निवासी गोपाल बाबू (20) के साथ ट्रक में आलू लेकर इटावा से महाराष्ट्र आ रहे थे। वहीं, कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी चालक राजकिशोर द्विवेदी (45) ट्रक लेकर ललितपुर से झांसी की तरफ आ रहे थे। बृहस्पतिवार को तड़के करीब सवा तीन बजे दोनों ट्रक बबीना रोड पर राजगढ़ के पास से गुजर रहे थे, तभी केविल विहार के सामने दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक बुरी तरह घायल होकर केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर बिजौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को ट्रक से बाहर निकाला। इसमें राजकिशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सत्यप्रकाश और गोपाल बाबू की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक में मिले कागजातों की मदद से ट्रक मालिकों को हादसे की सूचना दी। इस पर ट्रक मालिक झांसी आ गए। वहीं, सड़क पर ट्रक फंसने से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले घर से निकले थे राजकिशोर 
कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी चालक राजकिशोर द्विवेदी तीन दिन पहले ट्रक लेकर घर से निकले थे। मृतक के पुत्र अंकित द्विवेदी ने बताया कि वह अभी बीए की पढ़ाई कर रहा है। घर में छोटा भाई, बहन और मां है। परिवार अभी पिता की कमाई पर ही चलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed