{"_id":"917654c4621123a3837423e0de61b219","slug":"together-with-his-second-wife-s-first-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी पत्नी के साथ मिल कर की पहली की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी पत्नी के साथ मिल कर की पहली की हत्या
पूंछ /झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी शव को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला जालौन थाना कैलिया के ग्राम कमतरी निवासी सुंदर सिंह यादव ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी मिथलेशी कसबा पूंछ के मायानंद हाईस्कूल स्कूल के पास मेन रोड पर बने मकान में रहती थी, जबकि दूसरी सीता कमतरी में रहती है। उसकी दोनों बीवियों में अक्सर विवाद होता रहता था। सुंदर कभी कमतरी तो कभी पूंछ में रहता था। पुलिस के अनुसार बुधवार को मिथलेशी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मिथलेसी के भाई जिला जालौन के थाना नदीगांव के ग्राम मऊमिहौनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
विनोद ने आरोप लगाया कि सुंदर सिंह एवं सीता अक्सर उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले बहन ने फोन पर प्रताड़ित करने की बात कही थी। बुधवार को दिन में सुंदर सिंह ने उनके भतीजे मनीष को फोन पर बताया कि मिथलेशी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में वह पूंछ आये और देखा कि उसकी बहन का शव मकान के अंदर वाले कमरे में पड़ा हुआ था। मिथलेशी के गले एवं मुंह पर काले निशान थे। सिर पर गहरी चोट थी। मौके पर कोई नहीं था। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर सुंदर सिंह यादव व सीता के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया। घटना के बाद से दोनों फरार हैं।