फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thirty thousand snatched from the businessman ran away

व्यापारी से तीस हजार छीनकर भागे बदमाश

Tue, 01 Aug 2017 12:41 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 01 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
 Thirty thousand snatched from the businessman ran away
thief jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दो बदमाश एक व्यापारी के तीस हजार रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस के पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आए। बैंक के सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की पहचान की गई। वहीं, पुलिस इस घटना को फर्जी बता रही है। 
थापक बाग निवासी अवधेश वर्मा सबमर्सिबल मोटर लगाने का काम करते हैं। सोमवार की दोपहर वह खंडेराव गेट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तीस हजार रुपये जमा करने गए थे। इसके लिए वह बैंक में लगी कीऑस्क मशीन के आगे लाइन में खड़े हो गए। लेकिन, उनका नंबर आने से पहले लाइट चली गई, जिससे मशीन बाधित हो गई। इसी दरम्यान उनके पास एक जरूरी फोन आ गया। वह बगैर पैसे जमा किए बाहर निकल आए। नकदी उन्होंने एक पॉलिथीन में रख ली। उनके साथ-साथ लाइन में लगे दो युवक भी बाहर आए गए। बाहर आकर उन्होंने व्यापारी से पैसे न जमा करने का कारण पूछा, इस पर व्यापारी ने कहा कि वह बाद में जमा कर देगा। इसी दौरान युवक व्यापारी के हाथ से पॉलिथीन छीनकर आशिक चौराहे की ओर दौड़ लगाकर भाग गए। व्यापारी अवधेश वर्मा ने तत्काल पास में खड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बाइक से युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वह गलियों में घुसकर ओझल हो गए। बाद में पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वही दोनों युवक बैंक के अंदर लाइन में खड़े नजर आए। 
विज्ञापन

व्यापारी अवधेश वर्मा ने बताया कि बैंक के अंदर लाइन में खड़े होने के दौरान युवकों ने उनसे बात की। एक युवक ने पूछा कि मशीन में पैसे कैसे जमा होते हैं, तो व्यापारी ने कहा कि मैं जब जमा करूं, तो देख लेना। लेकिन, बाद में उसे बगैर पैसे जमा किए बैंक से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस इस घटना को फर्जी बता रही है। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि पैसे छीनने की सूचना व्यापारी की ओर से फर्जी दी गई। आरोपी युवक व्यापारी के साथ ही थे। व्यापारी बैंक के अंदर गया, लेकिन वहां उसने न पैसे जमा किए और न निकाले और कुछ देर बाद बाहर वापस आ गया। बैंक में भी व्यापारी की आरोपियों से बातचीत होती रही, यह सीसीटीवी फुटेज में भी है। बैंक के बाहर आकर भी आरोपी और व्यापारियों की बात हुई। उसे किसी को पैसे देने थे, परंतु पैसे न देने पड़ें, इसके लिए यह पूरा नाटक रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed