फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Theft in the clothes showroom

कपड़े के शोरूम में चोरी

Thu, 04 May 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Theft in the clothes showroom
market - फोटो : demo
कोतवाली थाना इलाके में चोरों ने एक कपड़े के शोरूम से लगभग ढाई लाख रुपये के कपड़े और सत्ताइस हजार आठ सौ रुपये नकद चोरी कर लिए। शोरूम की छत पर लगे लोहे के दरवाजे को टेढ़ा कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने तसल्ली से घटना को अंजाम दिया। बीच बाजार में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड फ्रेंड्स कालोनी निवासी रतन हीरवानी का मानिक चौक में सिंधी तिराहे पर रेमंड का शोरूम है, जिसमें वह रेमंड के अलावा विभिन्न कंपनियों के रेडीमेड कपड़े भी बेचते हैं। सोमवार की रात में रतन और उनके पुत्र रवि हमेशा की तरह शोरूम को बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन मंगलवार को साप्ताहिक बंदी दिवस होने की वजह से शोरूम नहीं खुला। बुधवार को सुबह दस बजे जब रतन ने शोरूम खोला, तो उन्हें अंदर माल बिखरा हुआ मिला। शोरूम की पहली मंजिल पर रखे कपड़ों के कई थान तथा नीचे रखे रेडीमेड कपड़े गायब मिले, जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई। गुल्लक खुली हुई थी और उसमें रखे 27,800 रुपये गायब थे। शोरूम की छत पर जाकर देखा तो लोहे का दरवाजा नीचे से टेढ़ा कर उठाया गया था। चोरी की खबर लगते ही तमाम व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर पहले बगल की दुकान की एक मंजिला छत पर चढ़े। यहां से नसेनी के जरिये शोरूम की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। बगल वाली दुकान की छत पर नसेनी भी पड़ी मिली। छत पर पहुंचकर वह सीढ़ी पर लगे लोहे के दरवाजे को टेढ़ाकर शोरूम में दाखिल हुए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरों ने घटना सोमवार की रात को अंजाम दी कि मंगलवार की रात। लेकिन, चोरों ने पूरी तसल्ली से काम किया। वह शोरूम में रखे नये रेडीमेड कपड़े पहनकर बाहर निकले। छत पर नये कपड़ों के रैपर पड़े मिले। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। शोरूम संचालक रतन हीरवानी का कहना है कि कई बार मांग किए जाने के बाद भी तिराहे पर पुलिस नजर नहीं आती है। पुलिस तैनात होती, तो शायद घटना नहीं हो पाती। वहीं, मानिक चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन से बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आशीष मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।

कैमरा भी है गायब
शोरूम में सीसी टीवी कैमरे तो लगे हुए हैं, परंतु वह रात में बंद कर दिए जाते हैं। संचालक रतन हीरवानी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका के चलते दुकान बंद करते समय शोरूम की बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे कैमरे भी बंद हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम के सामने खंभे पर व्यापार मंडल की ओर से सीसी टीवी कैमरा लगाया गया था, परंतु पिछले दस - बारह दिन से वह भी गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed