फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The woman was killed after rape

रेप के बाद की गई गई थी महिला की हत्या

Wed, 03 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 The woman was killed after rape
murder case, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। प्रेमनगर के हाट का मैदान में रविवार को बोरे में बंद मिली महिला की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लग गए हैं। इनमें दो चौपहिया वाहन सवार हत्यारे शव फेंकते हुए दिखे हैं। वाहनों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। महिला की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। प्रेमनगर थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रेमनगर के व्यस्त बाजार के पास हाट का मैदान है, जहां रविवार सुबह दुकानदारों को बोरा दिखाई दिया। दुकानदारों ने समझा कि कोई सामान छोड़ गया है। कुछ देर के बाद कुत्ते खींचने लगे तो बोरा खुल गया। जिससे गत्ते में लिपटा महिला का शव बाहर आ गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया मृतका की मांग में सिंदूर भरा था। गले में मंगलसूत्र, दोनों हाथों में तीन अंगूठी, कानों में कुंडल, पैरों में पायल व बिछिया पहने थी।
विज्ञापन


उसकी उम्र भी करीब 28-29 वर्ष बताई। शिनाख्त नहीं होने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम में उसके गले की हड्डी टूटी मिली है, जिससे उसका बेरहमी से गला दबाकर मौत के घाट उतारने की पुष्टि होती है। बलात्कार की भी आशंका है। डाक्टरों ने फोरेंसिक जांच के लिए स्लाइड बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि हाट का मैदान के आसपास दो-तीन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिख रहे दो चौपहिया वाहनों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगे हैं। जल्द ही शव की शिनाख्त कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed