फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The two sides locked in a struggle for supremacy in heavy firing

वर्चस्व के लिए रुद्ध करारी में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

Sat, 10 Dec 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
The two sides locked in a struggle for supremacy in heavy firing
crime news jhansi - फोटो : demo
प्रधानी के चुनाव में उपजी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार की रात सीपरी बाजार के रुद्ध करारी गांव में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। शुक्रवार को एक पक्ष ने थाने पर शिकायत की है। 
विज्ञापन

रुद्ध करारी में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। इसके चलते दोनों पक्षों में कई बार संघर्ष हो चुका है जिस की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। बृहस्पतिवार की रात दोनों में मोर्चाबंदी करके काफी देर तक पथराव और फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीण घरों में छिप गए। सूचना मिलने पर थाना सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ। तब पुलिस ने लाठियां पटक कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

गांव निवासी संतोष ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले हुए प्रधानी के चुनाव में विरोधियों से रंजिश हो गई थी। तब से विरोधी परेशान करने के नये-नये तरीके आजमा रहे हैं। पिछले दिनों आरोपियों ने एकजुट होकर मारपीट की। खेतों की फसल को नुकसान कर दिया जिसकी रिपोर्ट सीपरी बाजार थाने में दर्ज करवाई गई थी। आरोप है कि अब विरोधी न सिर्फ मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं बल्कि फसल को भी चौपट कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात लाठी-डंडे और बंदूक लेकर एकजुट विरोधियों ने हमला बोल दिया। बाड़े की बाउंड्री तोड़ डाली। पथराव करके घर में लगे शीशों को तोड़ दिया। धमकी दी कि यदि अब खेत पर गए तो जान से मार दिया जाएगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि रात को मामला शांत करवा दिया गया था। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed