{"_id":"5762faae4f1c1be53811c46a","slug":"the-three-officers-commissioner-adverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने दी तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमिश्नर ने दी तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें धीमी गति से काम पर तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
समीक्षा में सामना आया कि झांसी में 50 दिन या इससे अधिक मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की संख्या 16,818 है, लेकिन इनमें से 2900 का ही पंजीकरण हुआ है।
इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कमिश्नर के राम मोहन राव ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह और मनोज राजपूत का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि भी देने के निर्देश दिए। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में पीछे रहने पर उप श्रमायुक्त मनरेगा विकास को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रमिकों के पंजीकरण की प्रगति शून्य रहने पर जल निगम के सहायक अभियंता को चेतावनी दी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि अफसर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं। इस मौके पर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या भोलाराम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुमन सिंह, नीलम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।