फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The purpose of the robbery was to execute the double murder

लूट के इरादे से दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम

Mon, 24 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
 The purpose of the robbery was to execute the double murder
murder case, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ - साथ एरच में हुए दोहरे हत्याकांड की परत दर परत खुलती जा रही है। अब यह सामने आया है कि युवकों की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। जबकि, कातिलों ने उन्हें अपने पास बुलाया तंत्र-मंत्र के बहाने से था। पुलिस की घटना का जल्द खुलासा करने की तैयारी है।
विज्ञापन


एरच के ग्राम पठा में सोमवार को गुरसरांय के युवक माधव और राहुल की लाश मिली थी। गला काटकर दोनों की हत्या की गई थी। घटना स्थल पर पूजा-पाठ का सामान मिलने से तंत्र क्रिया के दौरान नरबलि की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस के जांच आगे बढ़ने के साथ - साथ घटना से जुड़े नये तथ्य भी सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों में से एक मृतक राहुल का करीबी था।
विज्ञापन


उसने तंत्र - मंत्र के जरिये रातों रात पैसे वाला बनाने का युवकों को लालच दिया था। जबकि, उनका असल उद्देश्य युवकों द्वारा साथ लाई गई नकदी को लूटना था। मृतक राहुल कुशवाहा के मौसेरे भाई महेंद्र सिंह कुशवाहा ने पहले ही यह बता चुके हैं कि मृतक के पास एक लाख पचासी हजार रुपये थे, जो घटना के बाद गायब हो गए हैं। इससे लूट के इरादे से सुनियोजित ढंग से की गई हत्या को बल मिल मिलता है। पुलिस एक - दो दिन के भीतर घटना का पर्दाफाश कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed