फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The night had to defend the relative expensive

रिश्तेदार को रात ठहराना पड़ा महंगा

Thu, 23 Jul 2015 12:01 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
नवाबाद थाना क्षेत्र के करगुवां में एक व्यक्ति को अपने एक रिश्तेदार को रात ठहराना महंगा पड़ गया। पहले उसने गृह स्वामी के साढ़े चार हजार रुपये चुरा लिए, बाद में अस्सी हजार चोरी का आरोप लगा दिया। यही नहीं, पुलिस के पास शिकायत लेकर भी पहुंच गया, लेकिन जांच में रिश्तेदार ही चोर निकला। देर शाम थाने में  दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाई निवासी रामसेवक करगुवां में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की रात दिल्ली में मजदूरी करने वाला गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा बिरौना निवासी  उनका एक रिश्तेदार झांसी आया। उसने रामसेवक से मोबाइल पर बात कर गुजारिश की कि वह रात घर बिताना चाहता है। रामसेवक ने हां कर दी। स्वीकृति मिलने पर वह करगुवां में रामसेवक के घर पहुंच गया। दोनों ने रात में साथ खाना बनाया और खाया। सुबह उठने पर रामसेवक ने देखा कि उसके कपड़ों में रखे साढ़े चार हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन

रामसेवक ने चोरी का आरोप रिश्तेदार पर लगाया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। कुछ देर बाद रिश्तेदार बाथरूम गया और लौटकर अपनी फटी जेब दिखाते हुए कहा कि उसकी जेब में रखे अस्सी हजार रुपये गायब हैं। उसने  रामसेवक पर उल्टा चोरी का आरोप लगाया।  उसने इस आशय की शिकायत नवाबाद थाने में कर दी। सूचना पर पुलिस ने रामसेवक को थाने बुला लिया। यहां तलाशी में रामसेवक के पास तो कुछ नहीं निकला, मगर रिश्तेदार के पास अवश्य 4500 रुपये व दो सौ रुपये अलग से निकल आए। वहीं, खबर लगने पर दोनों के रिश्तेदार थाने आ गए। रिश्तेदारों के दखल के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed