फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The doctor hit the old woman slapped , Hungama

चिकित्सक ने वृद्धा को जड़ा थप्पड, हंगामा

Sun, 07 Feb 2016 01:19 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
The doctor hit the old woman slapped , Hungama
झांसी। रेलवे अस्पताल में शनिवार को एक चिकित्सक द्वारा वृद्ध महिला को थप्पड़ मारने पर हंगामा हो गया। इससे नाराज महिला ने परिजनों को बुला लिया। बाद में मामले को लेकर गहमागहमी की स्थिति बन गई। चिकित्सक के खेद व्यक्त करने पर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को रेलवे अस्पताल में बबीना क्षेत्र के ग्राम सफा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी रोहन सिंह यादव की पत्नी बिट्टी देवी आंखों की जांच कराने आईं थीं। जांच के पूर्व चिकित्सक ने मरीज की डायरी देखी तो उसमें बाबू द्वारा गलत तिथि डाले जाने से वह नाराज हो गए।
विज्ञापन


चिकित्सक ने महिला से कक्ष से बाहर जाने को कहा, परंतु महिला आंखें देखने के लिए आग्रह करने लगी। इस पर गुस्साए चिकित्सक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज महिला ने परिजनों को बुला लिया। देखते ही देखते अस्पताल में भीड़ लग गई, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। चिकित्सक भी घबरा कर अपना कक्ष छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आरपीएफ उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा, एके गोस्वामी साथी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में परिजनों ने प्रभारी सीएमएस के पास जाकर मामले की शिकायत की। इस पर संबंधित चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान चिकित्सक द्वारा खेद व्यक्त करने पर परिजन शांत हो गए। हालांकि, बाद में चिकित्सक को आरपीएफ की अभिरक्षा में अस्पताल के बाहर पहुंचाया गया।


इधर, इस मामले में प्रभारी चिकित्सक डॉ. चंद्ररमण टंडन ने बताया कि गलतफहमी के कारण ऐसा हुआ। चिकित्सक ने माफी मांग ली है। अगर पीड़िता कोई लिखित शिकायत देती तो प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed