फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The boys who came to change the electricity meter brought the dead back to life and then there was a ruckus

बिजली का मीटर बदलने आए लड़कों ने कर दिया मृतकों को भी जिंदा और फिर हो गया हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 01:28 PM IST
झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Mon, 28 Apr 2025 01:28 PM IST
सार

रानीपुर कस्बे में बिजली का पुराना मीटर बदलकर नए स्मार्टमीटर लगाने आए कर्मचारियों ने मीटर लगाने के बाद इसकी पर्ची पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लोगों के घर के दरवाजे से नीचे सरका दीं। हद तो तब हो गई जब मृतकों के भी फर्जी हस्ताक्षर बना डाले। 

विज्ञापन
The boys who came to change the electricity meter brought the dead back to life and then there was a ruckus
रानीपुर में अपने घर लगे स्मार्ट मीटर की रसीदें दिखाते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

रानीपुर। कस्बे में घरों के बाहर लगे विद्युत मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। लेकिन, इसे बदलने के लिए तैनात किए गए युवकों ने रविवार को मोहल्ला झंडापुरा में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पर्ची उनके घरों में सरका दी। हद तो तब हो गई जब इन युवकों ने मृतकों के भी फर्जी हस्ताक्षर बना डाले। इसे लेकर युवकों और उपभोक्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग ने ठेका दिया है। ठेकेदार ने मीटर बदलने के लिए कुछ युवकों की तैनाती की है। तमाम उपभोक्ताओं के पुराने मीटर निकालकर उनके स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। लेकिन, इन युवकों ने रसीद भरकर उस पर उपभोक्ताओं के स्वयं ही हस्ताक्षर कर दिए और उनके दरवाजे पर रसीद फेंक दी। इनमें कुछ ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर भी रहे, जिनका कई सालों पहले देहांत हो चुका है। इसकी जानकारी होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क गया। यह देख तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे और युवकों की मनमानी का विरोध करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर कुछ विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर उपभोक्ताओं को शांत किया। लोगों ने ठेकेदार से भी इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई संजीव कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका जिला मुख्यालय से हुआ है। वह इस मामले में ठेकेदार से बात करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्मार्ट मीटर विभाग की ओर से बदले जा रहे हैं, इसमें किसी उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed