{"_id":"6af4ccb81edefe149008a767","slug":"thieves-target-factory-that-had-been-closed-for-three-years-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-129016-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से बंद फैक्टरी को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से बंद फैक्टरी को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) पार्ट-बी में चोरों ने बंद पड़ी एक फैक्टरी को निशाना बनाते हुए ट्रांसफार्मर के महंगे पार्ट्स और करीब 500 लीटर तेल चोरी कर लिया। फैक्टरी पिछले तीन साल से बंद पड़ी थी। दिवाली के दौरान पिछले दो दिन से सुरक्षा गार्ड भी ड्यूटी पर नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो फैक्टरी के गेट खुले मिले। अंदर जांच की तो ट्रांसफार्मर का सामान गायब था।
पुलिस को दी शिकायत में कंपनी प्रतिनिधि देवेश ने बताया कि एमआईई पार्ट-बी के प्लॉट नंबर 18बी में स्थित श्रेय मल्होत्रा कंपनी पिछले करीब तीन साल से बंद है। फैक्टरी की सुरक्षा के लिए रामशंकर नाम का गार्ड दिन-रात ड्यूटी पर रहता है, लेकिन दिवाली के चलते पिछले दो दिन से वह भी मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति फैक्टरी में घुसे और ट्रांसफार्मर के महंगे पार्ट्स के साथ करीब 500 लीटर ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले गए। 10 नवंबर को गार्ड रामशंकर ड्यूटी पर पहुंचा तो फैक्टरी के गेट खुले मिले। थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।