{"_id":"6af4cd2e0384d06dcb09eab2","slug":"elderly-man-murdered-with-sharp-edged-weapons-after-he-objected-to-being-stared-at-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118900-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: घूरने पर टोका तो बुजुर्ग की तेजधार हथियारों से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: घूरने पर टोका तो बुजुर्ग की तेजधार हथियारों से हत्या
विज्ञापन
डाबा के बापू बाजार में वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
दूध लेने गए परमजीत सिंह (50) पर छह युवकों ने किया हमला, अधिक खून बहने से मौत।
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के डाबा इलाके में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद छह युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर परमजीत सिंह (50) की हत्या कर दी। वह महिंदर नगर के रहने वाले थे और सुबह करीब साढ़े पांच बजे बापू बाजार में दूध लेने गए थे। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी अमनदीप कौर के अनुसार, बाजार में कुछ युवक उनके पति को घूर रहे थे। परमजीत सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया और फरार हो गए।
थाना डाबा पुलिस ने ईश्वर नगर निवासी जतिन शर्मा, गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी लविश कुमार और सुखदेव सिंह नगर निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार के अनुसार, पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में मृतक से पुरानी रंजिश होने से इनकार किया है।