{"_id":"572e439e4f1c1bfc765cd4b5","slug":"test-report-created-a-stir-with-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की टेस्ट रिपोर्ट से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण की टेस्ट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
kiddnaping, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। शनिवार की रात करीब आठ बजे उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब वायरलेस पर संदेश प्रसारित हुआ कि नीले रंग की कार में सवार बदमाश एक युवक को अगवा करके ले जा रहे हैं। इस पर शहर के थानों की पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद जब पता चला कि यह टेस्ट रिपोर्ट थी, तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
रात करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम से शहर के सभी थानों को बताया गया कि कानपुर रोड स्थित एक नर्सिंगहोम के पास से नीली कार में सवार बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लिया है। कार सवार बदमाश जेल चौराहा होते हुए दतिया की तरफ भाग रहे हैं।
सभी थानों की पुलिस चारों तरफ घेराबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। इससे थानों की पुलिस में हड़कंप मच गया। नवाबाद थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, कोतवाली, सीपरी बाजार और सदर बाजार थाना पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी पर कार नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद कंट्रोल रूम से थानेदारों से लेकर चीता मोबाइल तक की लोकेशन चेक की गई। इसके बाद बताया गया कि एसएसपी के आदेश पर यह टेस्ट रिपोर्ट कराई गई थी। त्वरित रूप से घेराबंदी करने पर नवाबाद व कोतवाली पुलिस को पुरस्कृत किया गया।