{"_id":"57cb28164f1c1b730b2cb21e","slug":"teacher-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को धमकाया, चीफ प्रोक्टर से की अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका को धमकाया, चीफ प्रोक्टर से की अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका को धमकाया, चीफ प्रोक्टर से की अभद्रता
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में शनिवार को एक छात्र ने जमकर बवाल किया। फेल होने से गुस्साए छात्र ने संस्थान की एक समन्वयक को धमकाया तथा चीफ प्रोक्टर समेत अन्य कर्मचारियों से भी अभद्रता की। छात्र पिछले एक सप्ताह से यह हरकतें करता आ रहा है। पुलिस को भी इसकी सूचना भी दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण छात्र पर अंकुश नहीं लग पाया है।
ललित कला संस्थान एप्लाइड आर्ट का द्वितीय वर्ष का एक छात्र फेल हो गया था। इस पर छात्र ने शिक्षकों पर जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। शनिवार को समिति ने अपनी रिपोर्ट में छात्र के आरोपों को गलत बताया। इससे गुस्साया छात्र संस्थान में पहुंच गया। यहां उसने जमकर बवाल किया। क्लास रूम में पहुंचकर संस्थान की समन्वयक डा. श्वेता पांडेय को धमकाया तथा फोन कर अपने अन्य साथियों को बुलाने लगा।
घबराई समन्वयक ने सूचना चीफ प्रोक्टर बीएल मौर्य को दी। वह गार्डों के साथ तत्काल संस्थान पहुंच गए। लेकिन, इससे भी छात्र नहीं दबा। वह काफी देर तक वहां खड़े रहकर धमकाता रहा। छात्र फेल होने के बाद से लगातार बवाल करता आ रहा है। कुलसचिव व्यास नारायण सिंह ने बीते रोज छात्र की लिखित शिकायत थाना नवाबाद पुलिस से की थी। लेकिन, कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
धरातल पर खोखले हैं नारी सशक्तीकरण के दावे
झांसी। प्रदेश सरकार के नारी सशक्तीकरण के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। इसकी तस्दीक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान की समन्वयक डा. श्वेता पांडेय की पीड़ा से की जा सकती है। उन्हें संस्थान का एक छात्र पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रहा है। थाना पुलिस व वुमन पावर लाइन (1090) पर शिकायत की जा चुकी है। बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्र की अराजकता जारी है। इससे शिक्षिका का पूरा परिवार खौफ में है।
विश्वविद्यालय की ललित कला संस्थान की समन्वयक डा. श्वेता पांडेय को संस्थान का एक फेल छात्र पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रहा है। वह कई बार उनको बीच सड़क पर रोककर शारीरिक क्षति पहुंचाने व नौकरी से निकलवाने की धमकी दे चुका है। इसके अलावा क्लास रूम में भी वह आए दिन पहुंच जाता है। यहां भी वह धमकाने से बाज नहीं आता। डा. श्वेता पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सूचना नवाबाद पुलिस को दी जा चुकी है। उन्होंने भी 1090 पर फोन किया है। साथ ही शनिवार को विश्वविद्यालय में एक पुलिस के अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी। लेकिन, छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने शनिवार की शाम भी धमकाया। वह लगातार उनके घर के आसपास चक्कर काट रहा है। इससे परिवार के सभी सदस्यों में भय व्याप्त है। लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश किया प्रतिबंधित
मामले की शिकायत ललित कला संस्थान की समन्वयक डा. श्वेता पांडेय ने की थी। शिक्षिका ने बताया था कि छात्र शारीरिक क्षति पहुंचाने व नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। इसकी शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की गई है। इसके अलावा छात्र का विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुलपति अभी बाहर हैं। उनके आने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। - व्यास नारायण सिंह, कुलसचिव - बीयू
थानेदार ने कहा, नहीं मिली शिकायत
नवाबाद थानाध्यक्ष बीएल यादव का कहना है कि डा. श्वेता पांडेय ने उनसे कोई शिकायत नहीं की है। छात्र के आरोप की जांच की जा रही है। यदि छात्र से कोई धमकी मिली है, तो वह बताए, कार्रवाई की जाएगी।