फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj Express female thief caught

ताज एक्सप्रेस में पकड़ी गई महिला चोर

Wed, 02 Sep 2015 12:39 AM IST
झांसी(ब्यूरो)
झांसी(ब्यूरो) Updated Wed, 02 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ स्क्वाएड ने ताज एक्सप्रेस में एक  महिला चोर को पकड़ लिया। उसके पास से चुराए गए रुपये बरामद कर लिए गए। पूछताछ के बाद  उसे आगरा जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन



झांसी से निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ी संख्या 12279 डाउन ताज एक्सप्रेस में आरपीएफ के प्रधान आरक्षक वाई के चौहान, आरक्षी बृजमोहन मीणा, राजेश मीणा व नंदलाल राम झांसी से आगरा ट्रेन स्क्वाएड ड्यूटी पर जा रहे थे। ट्रेन जब धौलपुर स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी स्क्वाएड जवानों को आगरा क्षेत्र के साउथ रेलवे कालोनी बिजली घर के पास निवासी गीता मीणा पत्नी शेख बहादुर ने बताया कि वह जब धौलपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थी, तभी पिठ्ठू बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 16 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, डीएल आदि सामान रखा था।
विज्ञापन



सूचना पर आरपीएफ जवानों ने चोर की तलाश अन्य कोचों में शुरू की। जवानों को डी 6 कोच के शौचालय के पास एक महिला संदिग्ध बैठी मिल गई। महिला यात्री को बुलवाकर उसकी पहचान कराई गई। गीता ने बताया कि ट्रेन में चढ़ते समय उक्त महिला उनके पीछे थी। आरपीएफ जवानों के कहने पर महिला यात्री ने दूसरी महिला की तलाशी ली। तलाशी में 2780 रुपये व डीएल बरामद हो गया। पूछने पर आरोपी महिला ने बताया कि अन्य सामान डर के कारण उसने फेंक दिया है। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रीना उर्फ दर्शना पत्नी कुंदन सिंह निवासी धौली व्याऊ नारायण गली के पास मथुरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed