फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student's body found near railway crossing

रेलवे क्रासिंग के पास मिला छात्र का शव

Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
 Student's body found near railway crossing
accident - फोटो : demo
प्रेमनगर क्षेत्र के खारा कुआं निवासी छात्र बृजेंद्र का शव बृहस्पतिवार को बल्लमगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। 
विज्ञापन

हंसारी के खारा कुआं निवासी वाहन चालक गोविंद दास का पुत्र बृजेंद्र (17) इंटर का छात्र था। बुधवार की शाम वह घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी उठा और किसी से बात- बात करते घर से चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव बल्लभगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा देखा गया। मृतक की गर्दन और धड़ अलग- अलग पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पकड़ों से मोबाइल बरामद किया। मोबाइल में मिले नंबरों की मदद से बृजेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इस मामले में परिजनों का कहना है कि बृजेंद्र की हत्या कर उसका शव मौके से फेंका गया। वहीं, पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। 
विज्ञापन

इधर, शिवपुरी क्षेत्र के पिपरा निवासी रामनिवास के पुत्र बृजेश (18) ने बुधवार को जहर खा लिया था। देर रात उसने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसी तरह जालौन के उमरी निवासी नरेंद्र की पुत्री रंजना (17) की जहर खाने से मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडब्लूडी कर्मी की बाइक चोरी 
झांसी। कचहरी चौराहे के निकट स्थित लोक निर्माण विभाग में कार्यरत राजकुमार की बाइक बदमाश बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर से चोरी कर ले गए। बाइक का नंबर यूपी 93 एक्यू 1101 है। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed