{"_id":"838dd2b94255b35463731108fd3e170d","slug":"sp-city-president-in-peace-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नगर अध्यक्ष का शांति भंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नगर अध्यक्ष का शांति भंग में चालान
झांसी / ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौ. असलम शेर व उनके परिवार के लोगों का धारा 107 /116 के तहत चालान काटे जाने पर रोष जताया गया। इस दौरान सपाइयों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए।
इतवारी गंज में हुई बैठक की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष सोहन खटीक ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी असलम शेर व उनके परिवार के लोगों का प्रेमनगर पुलिस ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर शांति भंग होने की आशंका जताते हुए चालान काट दिय है। जबकि, इससे पूर्व भी षड्यंत्र के तहत चौ. असलम शेर को एक मुकदमे में फंसाया गया था। सपाइयों ने कहा कि चौ. असलम शेर का परिवार शांतिप्रिय है। पूर्व में उन्होंने मढ़िया मुहल्ले की गंभीर सांप्रदायिक समस्या के हल में महती भूमिका अदा की थी। इस दौरान पार्टी के लोगों ने पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए। साथ ही इसकी सूचना प्रदेशीय नेतृत्व को दी।
इस मौके पर महामंत्री परमानंद कुशवाहा, संजय पहलवान, राहुल मिश्रा, हनीफ मंसूरी, सुनीता कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, महेश कुशवाहा, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।