फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son identified his Mother

बेटे ने मां को पहचाना और फैल गया बखेड़ा

Tue, 17 May 2016 02:11 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 17 May 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Son identified his Mother
बेटे ने मां को पहचाना और फैल गया बखेड़ा - फोटो : demo
झांसी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन के इंतजार में अपने परिजनों के साथ बैठे किशोर ने पांच साल पहले   प्रेमी के साथ गायब हुई अपनी मां को प्लेटफार्म पर देखा और पहचानते ही शोर मचाकर परिजनों को बुला लिया। फिर क्या था बखेड़ा फैलते देर नहीं लगी। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना किसी विलंब के उसे प्रेमी समेत जीआरपी के हवाले कर दिया।  देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। परिवार के लोग महिला को घर चलने के लिए समझाते रहे, पर देर रात तक कोई हल नहीं निकल सका था। टीकमगढ़ क्षेत्र के बड़ा लिधौरा के ग्राम खरौ निवासी एक ग्रामीण की पत्नी साढ़े पांच साल पहले मऊरानीपुर क्षेत्र के मऊ बछेड़ा निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। एक बेटी व दो बेटियों को पति के पास छोड़ गई थी। कुछ दिन बाद वह घर वापस लौटी और एक माह रुकने के बाद पुन: अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर गायब हो गई थी। वर्तमान में वह अपने प्रेमी व बेटी के साथ गुजरात के दमन में रह रही है। उसका प्रेमी एक कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले वह गुजरात से प्रेमी के साथ उसके घर आई थी। सोमवार को वह बेटी व प्रेमी के साथ वापस गुजरात जा रही थी। वह झांसी बांद्रा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर लगने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच महिला के बारह वर्षीय पुत्र की नजर उस पर पड़ गई और वह देखते ही अपनी मां को पहचान गया। वह अपने चाचा विजय, फूफा पूरन लाल व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ दिल्ली जा रहा था। परिवार के सदस्यों ने महिला को समझाते हुए घर वापस चलने को कहा, मगर वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद परिजन महिला व उसके प्रेमी को लेकर जीआरपी थाने आ गए। पुलिस ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, पर वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। देर रात तक महिला का पति भी झांसी आ गया। उसने भी पत्नी से साथ चलने का आग्रह किया। पर, समस्या का हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed