फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shot fired at the robbers who broke into the house keeper

घर में घुस रहे लुटेरों ने दरोगा पर दागी गोली

Mon, 13 Jun 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at the robbers who broke into the house keeper
firing, jhansi news - फोटो : demo
केवर (इटावा) /झांसी। बदमाशों ने शनिवार रात बकेवर थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर इटावा रोड स्थित दरोगा के घर लूटपाट का प्रयास किया। आहट पाकर दरोगा की पत्नी जाग गईं। उन्होंने पति को जगाया। दरोगा ने ललकारा तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली, दरोगा के हाथ से रगड़ती हुई निकल गई। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई जितेंद्र यादव और उनके बड़े भाई रिंकू यादव का परिवार बकेवर कस्बे में इटावा रोड पर विद्या बिहार मोहल्ले में रहता है। जितेंद्र यादव इन दिनों छुट्टी पर घर आए हैं। शनिवार रात रिंकू यादव और उनकी पत्नी ऊपरी मंजिल पर लेटे थे। दरोगा जितेंद्र यादव और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे बदमाश घर के बाहर दीवार के सहारे छज्जे से मकान पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दरोगा की पत्नी की आंख खुल गई। उन्होंने पति जितेंद्र को जगाया। दोनों छज्जे पर आए तो देखा एक बदमाश छज्जे पर चढ़ने के लिए लटका था। दूसरा नीचे खड़ा था। पांच-छह बदमाश आसपास खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने बदमाशों को ललकारा और असलाह लेने के लिए भागे। इसी दौरान नीचे खड़े बदमाश ने फायर झोंक दिया। गोली दरोगा जितेंद्र के हाथ से रगड़ती हुई निकल गई। शोरगुल सुनकर जितेंद्र के बड़े भाई रिंकू और मोहल्ले के लोग भी जाग गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा कर ललकारा और लाइसेंसी असलहों से फायर किए। बदमाश जवाबी फायरिंग करते हुए चंद्रपुरा की ओर भाग निकले।


रिंकू ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं मिला। घटनास्थल, थाने से करीब आधा किलोमीटर ही दूर है लेकिन पुलिस सुबह चार बजे पहुंची। मौके पर एक कारतूस भी मिला। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोई प्रार्थनापत्र अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed