फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shikshak ko hamla kar loota

शिक्षक को हमला कर लूटा

Sat, 16 May 2015 12:27 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थानांतर्गत नगरिया कुआं निवासी महेंद्र सिंह पुत्र कोमल सिंह गांव सारमऊ के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह बाइक संख्या यूपी93एएफ- 6017 से ग्वालियर हाइवे होते हुए घर लौट रहे थे। राधा स्वामी आश्रम के नजदीक सेंट्रल वर्ज पर एक युवक खड़ा दिखा। जैसे ही वह उसके नजदीक से गुजरे वैसे ही उसने चारपाई की पाटी (डंडा) से हमला बोल दिया। पाटी से बचने के प्रयास में महेंद्र सिंह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। इस बीच नजदीक में खड़े दूसरे युवक ने पत्थर से हमला किया, जिससे भी वह सतर्कता से बच गए।
विज्ञापन

इस बीच नजदीक आए दोनों युवकों ने उन्हें कब्जे में लेकर हाथ से सोने की अंगूठी और जेब से कुछ नकदी लूट ली। पीड़ित के शोर मचाने पर लुटेरे ग्रास लैंड की तरफ दौड़ते हुए चले गए। सूचना पर थाना पुलिस व चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। चीता मोबाइल ने लुटेरों को तलाशा मगर कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने पर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed