{"_id":"56f6e16b4f1c1b7d30f14ee5","slug":"shakeela-against-forgery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकीला के खिलाफ दर्ज जालसाजी का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शकीला के खिलाफ दर्ज जालसाजी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बीस हजार डॉलर बेचने के नाम पर 1.75 लाख रुपये की ठगी करने का मामला कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ दर्ज कर लिया है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस के हाथ शनिवार तक सीसीटीवी फुटेज नहीं लग सके थे।
सीपरी बाजार के लहर की देवी क्षेत्र निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 23 मार्च को उसकी दुकान पर शकीला नाम की महिला खरीददारी करने आई। उसने एक डॉलर दिखाते हुए 20 हजार डॉलर बेचने की बात कही। शकीला ने फोन करके डड़ियापुरा में रॉयल पब्लिक स्कूल के सामने उसे बुलाया। वह अपने पड़ोसी दुकानदार अगलू राठौर के साथ 1.75 लाख रुपये लेकर गया। उसने बताया कि शकीला ने उसे एक बंडल दिया, जिसके सबसे ऊपर एक डॉलर रखा था। उसने समझा पूरा पैकेट डॉलरों का है, जिसके चलते उसने नकदी उसे थमा दी।
जब वह लौटकर आया तो पता चला कि पैकेट में कागज के टुकड़े भरे हैं। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस को शनिवार तक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज नहीं मिल सके। विवेचक का कहना है कि जिस गोदाम के बाहर कैमरे लगे हैं, उसके स्वामी का कहना है कि वह तीन दिन बाद लौटकर आएगा, तभी फुजेट मिलना संभव होगा।