{"_id":"3cbc425a32a5e2c29935753a6213336a","slug":"sent-the-notice-for-nwabad-sho-and-bu-outpost-in-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबाद के थानेदार व बुंविवि चौकी प्रभारी को भेजा नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबाद के थानेदार व बुंविवि चौकी प्रभारी को भेजा नोटिस
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
नवाबाद थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोहों पर अंकुश नहीं लगने से एसएसपी के तेवर सख्त हो गए हैं। उन्होंने थाना प्रभारी और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी को विभागीय सख्त कार्रवाई का नोटिस भेज दिया है, इससे थाना पुलिस में हड़कंप मच गया है। कई टीमों को वाहन चोरों को पकड़ने के लिए लगा दिया है।
पुलिस की ढिलाई की वजह से नवाबाद क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं, जिसकी वजह से आएदिन दोपहिया और सप्ताह में दो-तीन तिपहिया व चौपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। अधिकारियों के तमाम आदेश के बावजूद पुलिस वाहन चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही हैं। हालात के मद्देनजर एसएसपी किरन एस के सख्त तेवर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी रामभजन सिंह यादव और विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वे वाहन चोरी रोकने में नाकाम हैं, क्यों न उनके खिलाफ अधीनस्थ अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली 1991 (अनुशासनात्मक कार्रवाई) के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इसके तहत फिलहाल दोनों को आर्थिक दंड देने का फैसला लिया गया है। यदि फिर भी वाहन चोरी नहीं रुकी तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।