फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scripture deceived in the name of 40 thousand jobs

नौकरी के नाम पर ठगे त्र 40 हजार

Wed, 12 Aug 2015 01:04 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बेरोजगार को ठगने वाला गिरोह नगर में सक्रिय हो गया है।  मंगलवार को शातिर बदमाशों ने नौकरी का झांसा देकर बीएससी फाइनल  के छात्र से 40 हजार रुपये ठग लिए। ठगी इतनी शातिराना तरीके से की गई कि छात्र को तनिक भी शक नहीं हुआ। ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से फीस के नाम पर बैंक में रुपये भी जमा करवाए। इस संबंध में नवाबाद थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन



रानीपुर के मोहल्ला देवरी निवासी बरनाम सिंह का पुत्र नितेंद्र कुमार सकरार के दूधनाथ सर्वोदय महाविद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है। नितेंद्र ने ऑन लाइन जॉब के लिए एप्लाई किया था। सोमवार को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाली युवती ने नितेंद्र को नौकरी के लिए इलाइट चौराहा पर बुलाया।
विज्ञापन



नितेंद्र के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे वह इलाइट चौराहा पहुंचा। उसने सोमवार को मोबाइल पर आए फोन नंबर पर संपर्क किया। दूसरी तरफ से एक युवक ने फोन उठाया। युवक ने कहा कि नौकरी के लिए पहले वह बैंक ऑफ इंडिया में 1300 रुपये बतौर फीस जमा करा दे। युवक ने बैंक का खाता नंबर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाता नंबर दिए जाने के कारण नितेंद्र को नौकरी मिलने का यकीन हो गया। उसने इलाइट चौराहा स्थित बैंक की शाखा में जाकर बताए गए खाते में रुपये जमा करवा दिए। रुपये जमा करने के कुछ बाद उसके पास दोबारा फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि अब वह ग्रुप का सदस्य बन गया है। वह इलाइट चौराहा पर ही रुके, कुछ देर में उसके पास एक युवक पहुंच रहा है, वह नौकरी के लिए अपने साथ ले जाएगा। बातों में फंसा नितेंद्र इलाइट चौराहा पर रुक गया। बमुश्किल 10 मिनट बाद उसके पास एक युवक आया। युवक ने उसे बातों में लगाते हुए कहा कि कुछ देर में एक कंपनी की कार आ रही है। उसमें कंपनी की एक महिला कर्मी व मैनेजर हैं, वह उसे नौकरी दिलाने ले जाएंगे।



 इस बीच उसने नितेंद्र से 40 हजार रुपये नकद देने को कहा।  बातों में फंसे नितेंद्र ने अपने बैंक के खाते से रुपये निकालकर युवक को थमा दिए। रुपये लेकर युवक मौके से चला गया। देर तक जब कोई कार नहीं आई तो उसने युवक के फोन नंबर पर संपर्क किया। पहले तो युवक ने कुछ देर इंतजार करने को कहा, जब छात्र ने ठगे जाने की बात कही तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। पीड़ित छात्र की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed