फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scared of the blue drum, the husband went to the police and said that his wife is threatening him in connivanc

नीले ड्रम से डरा पति पहुंचा पुलिस के पास, बोला पार्षद के साथ मिलकर पत्नी दे रही मारने की धमकी

Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
सार

झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है। पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पति ने बताया कि पार्षद पुरुष मित्र के साथ मिलकर पत्नी उसकी हत्या करके ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन

विस्तार

 

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। थाना मऊरानीपुर निवासी युवक ने पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़ित पति का कहना है पार्षद पुरुष मित्र के साथ मिलकर पत्नी उसकी हत्या करके ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रही है। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, इस मामले में पार्षद का नाम सामने आने से इलाके में हलचल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित युवक महोबा स्थित अस्पताल में संविदा पर काम करता है जबकि पत्नी सरकारी विद्यालय में क्लर्क है। उसने प्रार्थना पत्र के जरिए पुलिस को बताय कि उसकी पत्नी का एक पार्षद से मिलना जुलना है। उसकी अनुपस्थिति में दोनों मिलते हैं। कुछ माह पहले उसने पत्नी के मोबाइल में आपत्ति जनक चैट पकड़ी थी। समझाने के बाद भी उनका मिलना-जुलना बंद नहीं हो रहा।

विज्ञापन

8 अप्रैल को वह ड्यूटी करने महोबा गया था। पार्षद अपने दूसरे साथी के साथ आधी रात को उसके घर पहुंच गया। यह पता चलने पर उसने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस भेज दी। पुलिस ने पार्षद को उसके घर के अंदर से पकड़ा। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाम को जब वह घर पहुंचा तब पत्नी और उसका पार्षद पुरुष मित्र उसकी हत्या करके नीले ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, महिला ने भी पलटवार करते हुए पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने पेट में दर्द होने पर मदद के लिए उस युवक को बुलाया था। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed