{"_id":"5b4f96d74f1c1b27618b5833","slug":"satta-md-or-khaki-ke-kd-me-tkraw","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता मद और ‘खाकी’ के कद में टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्ता मद और ‘खाकी’ के कद में टकराव
amarujala
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात सत्ता के मद में चूर खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता बताने वालों ने कस्बा के मुख्य तिराहे पर जमकर बवाल मचाया। पुलिस उन्हें रोकने गई तो वह अभद्रता करने लगे। हालांकि लाठियां बजाकर उन्हें खदेड़ दिया गया, लेकिन थानेदार उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सके।
कस्बा के मुख्य तिराहे का नजारा मंगलवार रात आम दिनों की तरह ही था। करीब साढ़े आठ बजे कुछ कारें तिराहे पर आकर रुके और आड़ी-तिरछी खड़ी हो गईं। कारों से उतरकर कुछ युवा बाहर आ गए और आने-जाने वालों से अभद्रता करने लगे। इसी दौरान वहां गश्त पर पहुंची पुलिस ने कारों को रोकने का प्रयास किया तो एक कार सवार खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता बताकर उसे जाने को कहा। सिपाही ने जब उसे रोका तो सभी कार में सवार होकर सड़क पर वाहनों को गोल-गोल घुमाने लगे।
सिपाही ने जानकारी थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना को दी तो उन्होंने मौके पर और फोर्स भेजकर हंगामा कर रहे युवाओं को रोकने का प्रयास किया। इस पर युवाओं और पुलिस के सिपाहियों के बीच पहले बहस होने लगी। मौके पर पुलिस बल बढ़ता देख युवा भड़क गए और पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे। इस पर गुस्साए सिपाहियों ने लाठियां बजाकर सभी को खदेड़ दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने किया राजीनाम
सरेराह हुए बवाल के बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर सकी। एसओ आलोक सक्सेना ने बताया कि युवाओं और सिपाहियों के बीच हुए विवाद में राजीनामा हो गया है।
पुलिस ने की अभद्रता
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिराहे के पास शांतिपूर्वक बैठे थे। पुलिस वालों ने आकर उनके साथ अभद्रता की थी। पुलिस का आचरण आम नागरिकों के साथ अच्छा नहीं है।
सोनू सिकरवार, नगर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा
काली फिल्म चढ़ी कारें दौड़ रहीं
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी कस्बे की सड़कों पर दिनभर काली फिल्म चढ़ी कारें दौड़ती दिखाई देती हैं। इन कारों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे और पदनाम पट्टिकाएं भी लगी नजर आती हैं। पुलिस इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकी है।