फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar Singh arrested

सवा दो लाख का इनामी सरदार गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2015 12:25 AM IST
झांसी/दतिया / ब्यूरो
झांसी/दतिया / ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने बुधवार तड़के बालाजी से गुजर रही पहूज नदी के पास मुठभेड़ में सवा दो लाख रुपये के इनामी सरदार सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे हैं। पुलिस ने सरदार के पास से बंदूक व पंद्रह कारतूस बरामद किए हैं। सरदार पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 55 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अकेले झांसी जिले के 51 मामले शामिल हैं। उस पर उत्तर प्रदेश से दो लाख और मध्यप्रदेश से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी की उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झांसी जिले की पुलिस को दोपहर तक भनक भी नहीं लग पाई। कोर्ट से दतिया पुलिस ने सरदार को दो दिन के लिए रिमांड पर ले लिया है। वैसे चरचा यह है कि मध्य प्रदेश एक कद्दावर नेता की मध्यस्थता में सरदार ने आत्म समर्पण किया है।
विज्ञापन

   दतिया के पुलिस अधीक्षक इरशाद बली ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सवा दो लाख रुपये का इनामी सरदार सिंह गुर्जर पुत्र जरदान सिंह गुर्जर निवासी ग्राम लकारा थाना सीपरी बाजार, झांसी बालाजी थाना क्षेत्र में है। सूचना पर उन्होंने तीन टीमों को गठित करके सरदार की घेराबंदी करने के निर्देश दिए। बुधवार की तड़के करीब चार बजे गांव गुजर्रा व घिसलनी के बीच में सरदार के गिरोह की लोकेशन मिली।  घेराबंदी के बाद पुलिस ने सरदार व उसके साथियों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। सरदार व उसके साथियों ने करीब 10 राउंड व पुलिस ने 12 राउंड फायर किए। गोलियां चलने के दौरान सरदार के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए, जबकि पुलिस ने सरदार सिंह को 12 बोर की बंदूक व 15  कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार सरदार पर पचास से अधिक मुकदमे हैं। हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे कानपुर की जेल में रखा गया था। एक मामले में 29 मार्च 2011 को सरदार को दतिया की कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों को झांसे में लेकर वह बहन से मिलने के लिए गांव थरेट पहुंचा था। वहां से वह बहनोई जनवेद की मदद से भाग निकला था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फरारी के दौरान उसने एक के बाद एक बड़े अपराधों को अंजाम दिया। सरदार की गिरफ्तारी न होने पर उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रदेश पुलिस के बड़े अफसरों को तलब भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed