फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar brought on muscle , had Videography

पेशी पर लाया गया सरदार, हुई वीडियोग्राफी

Fri, 04 Sep 2015 12:16 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
ढाई लाख रुपये के इनामी रहे सरदार सिंह गुर्जर को ‘बी’ वारंट पर गुरुवार को मध्यप्रदेश व जिला पुलिस कड़ी सुरक्षा में अदालत लेकर आई। उसके हर मूवमेंट की पुलिस ने वीडियोग्राफी की। सरदार सिंह के पेशी पर आने की सूचना पर काफी संख्या में लोग उसे देखने जमा हो गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से ढाई लाख रुपये का इनामी रहा सरदार सिंह गुर्जर सीपरी बाजार के गांव लकारा का निवासी है। उसके ऊपर दर्जनों हत्या, लूट, डकैती आदि संगीन वारदातों के मामले दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से भागा था। पिछले दिनों मप्र. के जिला दतिया की बालाजी थाना पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सुरक्षा के चलते उसे ग्वालियर की जेल में रखा गया है।
विज्ञापन

झांसी पुलिस ने दर्जनों आपराधिक मामलों में पेशी के लिए उसका कोर्ट से बी वारंट जारी करवाया।  कोर्ट में पेशी के लिए जिला पुलिस लगी हुई थी, मगर सुरक्षा व्यवस्था के चलते मप्र. पुलिस लाने को तैयार नहीं थी। सूत्र बताते हैं कि जब पुलिस अधिकारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी रणनीति तय हो गई, तब उसे अदालत में पेश करने का फैसला लिया गया। ग्वालियर जेल से पुलिस उसे टेकनपुर लेकर आई, जहां से डबरा पुलिस ने दतिया छोड़ा, दतिया पुलिस चिरुला बार्डर तक लाई। वहां सरदार को झांसी पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था में उसे एसीजेएम प्रथम के यहां ले जाया गया। कोर्ट खाली होने की वजह से उसे जुडीशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उसे तीन अन्य अदालतों में भी पेश किया गया, जहां से पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर लौट गई। सुरक्षा के चलते झांसी पुलिस चिरुला से लगातार उसकी वीडियोग्राफी करती रही। कचहरी परिसर में भी चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed