फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sarav pr h rhi ovar rating

शराब पर हो रही ओवर रेटिंग

Mon, 23 Jul 2018 01:12 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 23 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
sarav pr h rhi ovar rating
daru, jhansi news - फोटो : demo
जिले में शराब पर ओवर रेटिंग बेधड़क जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में भी यह बात पकड़ में आई है। इस पर जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शराब पर ओवर रेटिंग की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने जांच के निर्देश दिए। जांच में बामौर स्थित देसी शराब की दुकान पर 45 रुपये के क्वार्टर की 50 रुपये में बिक्री होते पाई गई। दुकान पर संचालक भगवान सिंह यादव भी उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन

साथ ही, मौके पर स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और लाइसेंस भी नहीं दिखाया गया। दुकान में रखे कई क्वार्टर से शराब लीक हो रही थी। उनसे लेबिल भी गायब थे। इस अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलीभगत की आशंका
शराब की ओवर रेटिंग पकड़े जाने पर जिलाधिकारी ने मिलीभगत की आशंका जताई है। डीएम ने कहा कि अनुज्ञापी द्वारा शर्तों का लगातार उल्लंघन किए जाने से प्रथम दृष्टया आबकारी निरीक्षक की मिलीभगत प्रतीत होती है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को चेतावनी दी कि अधीनस्थों पर नियंत्रण शिथिल होने के कारण आबकारी निरीक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। इससे शासन की छवि धूमिल हो रही है।

हर घंटे बढ़ते हैं बीयर के दाम
शराब और बीयर की दुकानों के खुलने का समय दोपहर 12 से रात 10 बजे तक का है। लेकिन, शहर की कई बीयर की दुकानें रात एक बजे तक खुली रहती हैं। दुकानों के शटर तो बंद रहते हैं, लेकिन नीचे से बीयर की बिक्री जारी रहती है। रात दस बजे के बाद प्रति घंटे के हिसाब से बीयर की कीमत 10 रुपये बढ़ जाती है। 110 रुपये की बीयर 130 से 140 रुपये तक में मिलती है। इसी तरह से शराब की बिक्री होती है।


सड़क पर छलकते हैं जाम
शहर में कई जगहों पर शाम होते ही खुलेआम सड़क किनारे जाम छलकने लगते हैं। खासतौर पर इलाइट - सीपरी रोड से स्टेशन रोड वाले तिराहे पर दर्जनों की संख्या में हैंड ठेले जमा हो जाते हैं। जिन पर पानी, सोडा, ग्लास सबकुछ मिल जाता है। ठेलों के इर्दगिर्द खड़े होकर शौकीन शराब का मजा लेते रहते हैं। इससे वहां गाड़ियों का जमघट भी लगा रहता है। आने जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। बावजूद, अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed