फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Red bandaged Indigo Kidnapped woman in car

लाल पट्टी लगी इंडिगो कार में है अगवा युवती

Wed, 15 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
 Red bandaged Indigo Kidnapped woman in car
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। दिल्ली से आई सूचना पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों तरफ घेराबंदी करके पुलिस ने लाल पट्टी लगी कार को तलाशा गया मगर वह नहीं मिली। 
विज्ञापन


दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम पर दिल्ली से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि दिल्ली से एक युवती का अपहरण किया गया है। आगे लाल रंग की पट्टी लगी सफेद कार में युवती है। कार की लोकेशन मऊरानीपुर तिराहा के पास है। इसकी सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देश पर नवाबाद पुलिस ने घेराबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर के बाद उसी नंबर से फोन आया और बताया कार की लोकेशन प्रेमनगर के नगरा स्थित एक विवाह घर में है। युवती कार से निकलने के लिए छटपटा रही है।
विज्ञापन


जब मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो पुलिस ने नगरा के चारों तरफ घेराबंदी करके तलाश शुरू कर दी। दोपहर करीब तीन बजे फिर सूचना मिली कि कार की लोकेशन सीपरी बाजार के सिमरधा बंधा के पास में हैं। युवती ने कार से कूदने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया है। इसके बाद सीपरी बाजार पुलिस ने सिमरधा बंधा आदि इलाकों की तलाशी ली, मगर न कार मिली और न युवती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। चारों तरफ घेराबंदी करके कार को तलाशा गया, मगर कार नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जब सूचना देने वाले फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed