फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Property dealer in murder inquiry

हत्या के मामले में प्रापर्टी डीलर से पूछताछ

Sat, 18 Jul 2015 11:42 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति हड़पकर महिला की हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रापर्टी डीलर से शनिवार को नवाबाद थाना पुलिस ने पूछताछ की। वहीं, नगर के मुख्य बाजारों में प्रापर्टी डीलर के गिरफ्तारी होने की चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नवाबाद थाने में सिविल लाइन के फ्लावर कंपाउंड निवासी प्रखर बुधौलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोतवाली के बड़ा बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर संजय वर्मा का उनके घर पर आना जाना था। 10 मई 2015 की रात संजय अपने कुछ बंदूकधारी साथियों के साथ उसके घर आए। उस समय मां प्रियंका बुधौलिया पत्नी स्व आनंद कुमार और छोटा भाई विनायक बुधौलिया (7) घर पर थे। आरोपियों की मां से तेज बहस हुई। इस बीच छोटे भाई को डांटकर दूसरे कमरे में भेज दिया गया, जहां वह कुछ देर बाद सो गया। सुबह जागने पर छोटे भाई को मां मृत पड़ी मिली। मां की हत्या की गई थी। आरोपियों ने दबाव बनाकर शव को पोस्टमार्टम नहीं होने नहीं दिया था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों से उनकी संपत्ति हड़प ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विनायक के कमल बंद बयान दर्ज कर लिए थे। शुक्रवार को नवाबाद थाना पुलिस  संजय वर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर से कई घंटों तक पूछताछ की। हालांकि, देर रात तक पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बचती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed