फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police in detecting noise prisoners Chhu

कैदियों के शोर को भांपने में चूकी पुलिस

Thu, 06 Oct 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police in detecting noise prisoners Chhu
crime news jhansi - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

पांच कैदियों के भागने में हवालात में बंद अन्य कैदियों ने भी खूब साथ दिया। उन्होंने शोर मचाकर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों का ध्यान बांट दिया। इसका लाभ उठाकर पांचों कैदी भागने में सफल हो गए और किसी को भनक तक नहीं लग सकी। 
पुलिस लाइन में तैनात दारोगा राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह से कड़ी सुरक्षा में कैदियों की अदालत में पेशी हो रही थी। दोपहर में करीब तीन तीन बजे हवालात में बंद कैदियों ने अचानक पहले पेशी कराने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों का ध्यान बंट गया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी एक ही जगह पर एकत्रित हो गए। पुलिस कर्मियों ने कैदियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। माना जा रहा है कि इस दरम्यान भागे कैदियों ने धीरे से रोशनदान की ईंट हटाकर जंगला खींच लिया और भाग निकले। 
विज्ञापन


एक पखवाड़े में दूसरी बार भागे कैदी 
एक पखवाड़े के अंदर कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना है। 21 सितंबर को कचहरी में पेशी पर आए अपहरण के आरोपी जालौन के रामपुरा थानांतर्गत निनावली निवासी गंगाराम जाटव और जालौन के रामपुरा थानांतर्गत सुल्तानपुरा निवासी मुनेश यादव फरार हो गए थे। इनका अब तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed