{"_id":"d000f0c81dd1fdb26c548559f0689e1a","slug":"old-tutor-misdemeanor-with-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने बालक से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध ने बालक से किया दुष्कर्म
झांसी / ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना थानांतर्गत बीएचईएल क्षेत्र में वृद्ध ट्यूटर ने चार वर्षीय बच्चे को हवस का शिकार बना डाला। घर लौटे बिलखते बच्चे की हालत देख गुस्साए परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराकर बतौर सबूत उसके कपड़े कब्जे में ले लिए हैं।
ईसाई चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का बच्चा घर के सामने रहने वाले एक वृद्ध से पढ़ने जाता था। शुक्रवार की शाम पढ़ने गया बच्चा कुछ देर बाद बिलखता हुआ घर लौटा। उसकी हालत देख जब मां ने उससे पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी। बच्चे की दास्तां सुन गुस्साए परिजनों ने ट्यूटर की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी होने पर पीड़ित बच्चे के पिता शनिवार को घर पहुंचे। उन्होंने रविवार को यह जानकारी क्षेत्रीय लोगों को दी तो उनमें रोष फैल गया। लोग ट्यूटर को पीटते हुए पुलिस के पास लेकर पहुंचे। वहीं, परिजनों ने बच्चे के खराब हुए कपड़े पुलिस को सौंपते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी करीब 60 वर्षीय ट्यूटर दीनदयाल के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पीड़ित बच्चे को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।