फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder

लाठी, डंडों व ईंटों से कुचलकर युवक की हत्या

Mon, 26 Oct 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
murder
पूंछ (झांसी)। थाना पूंछ के ग्राम अमरौख में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की लाठी, डंडों, ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। ऐतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


गांववालों के अनुसार शंकर जी मंदिर के पास सोमवार को सुबह कन्या भोज का आयोजन होना था। इसके लिए मंदिर के आसपास सफाई की जा रही थी। रविवार को रात करीब सात बजे मुहल्ले का ही एक व्यक्ति उस जगह जानवरों का खूंटा गाढ़ रहा था। आयोजकों ने खूंटा गाढ़ने से उसे मना किया और कहा कि इस जगह कन्या भोज होना है।
विज्ञापन


इसलिए, सफाई कार्य चल रहा है। दोनों पक्षों में इसे लेकर वाद विवाद होने लगा। इतने में ही करन अहिरवार वहां पहुंचा और आयोजकों से कहने लगा कि खूंटा यहीं पर लगेगा। गांव वालों का कहना है कि करन एवं आयोजकों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने हो गये। विवाद बढ़ता देख खूंटा गाढ़ने वाला व्यक्ति घर चला गया। इधर, करन तथा विपक्षी गाली गलौच कर आपस में भिड़ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को हुयी। दोनों ओर से तमाम लोग इकट्ठे हो गये और दोनों पक्षों के बीच आपस में लाठी, डंडे एवं ईंटें चलने लगे। मौका पाकर विपक्षियों ने घेरकर करन को लाठी, डंडों एवं लोहे की राड तथा ईंटों से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पूंछ पुलिस को दी गयी। सीओ मोंठ सोमेन वर्मा प्रशिक्षु आईपीएस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और स्थिति को संभाला।

अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर बुलायी गयी। हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। डर के मारे लोग अपने घरों में जाकर दुबक गये। मृतक के परिजनों से पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर देर रात तक पुलिस घटना स्थल पर ही बनी रही। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।  


मृतक एवं विपक्षियों के बीच दो वर्ष पहले दीपावली के समय पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें इसी तरह ही लाठी, डंडे एवं ईंटें चली थी। गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ था, तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed