{"_id":"6af4b464b1b98787c00952e9","slug":"brothers-clash-over-house-division-fir-registered-rampur-news-c-282-1-rmp1016-184497-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मकान बंटवारे पर भाइयों में मारपीट, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मकान बंटवारे पर भाइयों में मारपीट, प्राथमिकी
Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित ने अपने भाई, भतीजे और बड़े भाई पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है।
नगर के मोहल्ला नालापार निवासी हफीज खां का अपने बड़े भाई फरीद खां से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद है। आरोप है कि आठ नवंबर की रात करीब आठ बजे खुर्शीद खां ने हफीज को समझौता कराने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां फरीद खां, खुर्शीद खां और खुर्शीद के बेटे अफरेज खां ने हफीज से गाली-गलौज कर मारपीट की। हफीज के साथ मौजूद अजीम और वसीम ने उसे आरोपियों से बचाया। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद